उत्तराखंड: उत्तरकाशी: गंगोत्री-यमुनोत्री में अब तक 18.51 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- अर्द्धकुंभ तैयारियां
Category- धर्म / विकास
उत्तराखंड: हरिद्वार: अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण
एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अर्द्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मेलाधिकारी सोनिका लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने पंत दीप मैदान में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने गंगा घाट, वेंडिंग जोन, वॉक-वे और शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि अर्द्धकुंभ के लिए अधिकतर निर्माण स्थायी प्रकृति के कराए जा रहे हैं, ताकि मेला समाप्त होने के बाद भी स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिलता रहे।
बाइट- सोनिका, मेलाधिकारी, हरिद्वार
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं, जहाँ मेलाधिकारी सोनिका ने स्थल पर लगातार निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की है। यह कार्यक्रम हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, इसलिए इसकी सुचारु योजना और कार्यान्वयन अत्यंत आवश्यक है। अर्द्धकुंभ की सुव्यवस्थित व्यवस्था से धार्मिक उत्सव के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का स्तर बढ़ता है, जिससे श्रद्धालुओं का अनुभव बेहतर होता है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर पर्यटन और व्यापार में वृद्धि