उत्तराखंड: देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- पीएम-किसान उत्सव दिवस
Category- कृषि / किसान कल्याण
उत्तराखंड: देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में पीएम-किसान उत्सवदिवस कार्यक्रम आयोजित
एंकर- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत उत्तराखंड के आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में 161 करोड़ 96 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड की देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में प्रदेश के करीब चार लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर आठ लाख से अधिक हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने 'लैवेंडर और 'डेंडे-लियन' जैसी 'सुगंधित एवं औषधीय फसलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
बाइट -गणेश जोशी, कृषि मंत्री