यूपीः बरेली में रोजगार मेले का आयोजन, 30 कंपनियों ने 243 युवाओं को दिया रोजगार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली के विकासखंड आलमपुर-जाफराबाद में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 30 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 687 युवक-युवतियों ने नौकरी के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 243 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने चयन किया।
नौकरी मिलने पर युवाओं ने खुशी जताई। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं, प्रभारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी मदनपाल ने बताया कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से लगातार ऐसे मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
निजी कंपनी के निदेशक रितेश गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
बाइट- डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक बाइट- मदनपाल, प्रभारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, बरेली
बाइट- रितेश गोयल (रोजगारदाता निजी क्षेत्र की कंपनी के निदेशक)
बाइट- शीतल, हेमंत कुमार गौतम, सुगंधी सिंह