राज्य

यूपी के बरेली में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बरेली में जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाए और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए, ताकि फील्ड में आंकड़े एकत्र करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तिलक इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और सीबीगंज स्थित आईटीआई समेत विभिन्न केंद्रों पर चल रहा है।

प्रत्येक कक्ष में करीब 40 से 50 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।इस दौरान 16 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना अभियान को सफल बनाने की जानकारी भी दी जा रही है।

कर्मचारियों को स्वयं और अपने परिवार की स्व-गणना करने के साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि समय से स्व-गणना होने पर जनगणना की आगे की प्रक्रिया आसान होगी। जनगणना के आंकड़े देश के विकास और विभिन्न योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बरेली में जनगणना के दूसरे चरण के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी है, जिसे जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। यह प्रशिक्षण जनगणना की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जनगणना का डेटा सरकार के योजनाओं और संसाधन वितरण का आधार बनता है। सही प्रशिक्षण से फील्ड में डेटा संग्रह में त्रुटियाँ कम होंगी, जिससे नीतिगत निर्णय अधिक सटीक होंगे। आम जनता पर इसका असर यह है कि भविष्य में आवंटित संसाधन और सेवाएँ अधिक सटीक और न्यायसंगत रूप से

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।