यूपीः अमरोहा में चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा- कांग्रेस विरोध प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा। नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो के आवास पर आयोजित समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश निंदनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उससे जुड़े संगठन विरोध प्रदर्शन के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भूपेंद्र चौधरी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की स्थिति बताते हैं।
वहीं, अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है और जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सीटों पर भाजपा को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। इसकी समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाएगा।
बाइट- चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी