उज्जैन- निर्माण एजेंसी के सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौके पर तैनात रहें : संभागायुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निर्माण एजेंसी के सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौके पर तैनात रहें और निरंतर निरीक्षण करते हुए कार्यों पर नजर रखें। सिंहस्थ के लिए पदस्थ किए गए इंजीनियरों को संबंधित जिलों से तुरंत रिलीव करवाने एवं जॉइनिंग करने का कार्य अपर मेला अधिकारी को सौंपा गया है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने आज सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी नेहा जैन, अपर आयुक्त नगर निगम संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
सिंहस्थ निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्टिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की एक टीम बनाई गई है। प्रत्येक साइट पर 4-4 छात्र निरंतर जाएंगे व कार्य की प्रगति देखेंगे कि प्रतिदिन कितना काम हुआ है। यह टीम सीधे सिंहस्थ कार्यालय को रिपोर्ट करेगी। निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर यदि साइट पर नहीं जाएंगे, तो इसकी सूचना भी सिंहस्थ कार्यालय को सीधे मिला करेगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन के निर्माण एजेंसी के सहायक यंत्री और उपयंत्री को मौके पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है ताकि कार्यों का निरंतर निरीक्षण और निगरानी हो सके। यह कदम सिंहस्थ कार्यों के सुचारू प्रगति और समय पर पूरा होने के लिए उठाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि इससे निर्माण परियोजनाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, तथा किसी भी देरी या खराबी को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सार्वजनिक सुविधाएँ और इन्फ्रास्ट्रक्चर समय पर उपलब्ध हों, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेग