देश

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-100% एथेनॉल ईधन की सप्लाई कैसे होगी:केंद्र बोला- बड़े पैमाने पर बदलाव करना होगा; 4 दिन पहले ही सरकार ने मंजूरी दी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-100% एथेनॉल ईधन की सप्लाई कैसे होगी:केंद्र बोला- बड़े पैमाने पर बदलाव करना होगा; 4 दिन पहले ही सरकार ने मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से पूछा कि 100% एथेनॉल वाले ईंधन की सप्लाई कैसे होगी। कोर्ट एथेनॉल सप्लाई ईयर (ESY) 2025-26 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। बेंच ने हाल की मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए यह सवाल पूछा। 26 अक्टूबर को सड़क परिवहन मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था।

इससे E100 यानी लगभग शुद्ध एथेनॉल पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को मंजूरी मिली। 27 अक्टूबर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि पेट्रोल में एथेनॉल 20% से ज्यादा बढ़ाने की केंद्र की कोई तत्काल योजना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा, ‘हमने कुछ अखबारों में पढ़ा कि 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी गई है।’ बेंच ने पूछा, ‘सैद्धांतिक तौर पर हम जानना चाहते हैं कि अगर 100% एथेनॉल वाली गाड़ियों की अनुमति दी गई है तो इसकी सप्लाई कैसे की जाएगी?’ अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कोर्ट के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव करना होगा।’ बेंच ने मामले की अगली सुनवाई अगले महीने तय की है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट की 3 बड़ी बातें… 1.

बेंच ने देश के किसानों को सशक्त बनाने की जरूरत पर जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि बड़े सार्वजनिक हित और पर्यावरण के नजरिए से भी इस मुद्दे पर विचार होना चाहिए। 2.

देश की बड़ी आबादी किसानों के नजरिए से सबसे महत्वपूर्ण है। हमें किसानों को सशक्त बनाने का तरीका देखना होगा। इस पहलू को कोई उजागर नहीं कर रहा।’ 3.

कोर्ट ने कहा- हमें उस आम आदमी को सशक्त बनाना है, जो अब भी गांवों में रहता है।’ मामले में एक वकील ने कहा कि एथेनॉल को बढ़ावा देने से किसानों को किसी न किसी रूप में मदद मिलेगी। एक अन्य वकील ने कहा कि इनमें से कुछ मुद्दों को केंद्र सरकार की नीति में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार की नीति में किसानों के हित का पहलू भी शामिल है। E85 और E100 ईंधन पर चलती हैं फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को E85 और E100 जैसे ज्यादा एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चलने के लिए बनाया जाता है। E85 में 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल होता है। E100 में करीब 100% एथेनॉल होता है। इसके उलट, सामान्य पेट्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुप्रीम कोर्ट ने 100% एथेनॉल ईंधन (E100) की सप्लाई के बारे में सवाल किया, जबकि सरकार ने 26 अक्टूबर को केंद्रीय मोटर वाहन नियम में बदलाव करके E100 को मान्यता दी। यह विषय एथेनॉल आधारित वैकल्पिक ईंधन की राष्ट्रीय रणनीति से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करना है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि उच्च प्रतिशत एथेनॉल के उपयोग के लिए अवसंरचना और आपूर्ति श्रृंखला में कितनी चुनौतियाँ हैं। यदि सफल हुआ तो आम जनता को सस्ते, स्वच्छ ईंधन का लाभ मि

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।