देश

शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की अस्पताल में मुलाकात:कहा- 10 नवंबर के बाद बातचीत करेंगे; NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की अस्पताल में मुलाकात:कहा- 10 नवंबर के बाद बातचीत करेंगे; NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार और अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल 10 नवंबर के बाद मुंबई में फिर मुलाकात कर चर्चा करेंगे। सामने आए वीडियो में दोनों नेता इस पर सहमति जताते सुनाई दे रहे हैं।

हालांकि, बातचीत किन मुद्दों पर होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में NCP के दोनों गुटों के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों गुट पार्टी के विलय से इनकार कर चुके हैं। शरद पवार भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं करेगी।

सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा इस बीच, सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें भी तेज हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने संकेत दिया है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में उन्हें जगह मिल सकती है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का हाल पूछा था।

पवार के करीबी विट्ठल मणियार के मुताबिक, मोदी ने उन्हें आराम करने की सलाह दी और कहा कि सुप्रिया सुले देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ीं चर्चाएं प्रफुल्ल पटेल की शरद पवार से मुलाकात से पहले NCP नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

इसके बाद पार्टी में नेतृत्व और आपसी मतभेद की चर्चाएं शुरू हो गईं, हालांकि नेताओं ने इन्हें खारिज किया है। वहीं, सुनेत्रा पवार के आवास पर हुई बैठक में करीब 50 विधायक और मंत्री शामिल हुए। इस दौरान NCP नेताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। 2023 में दो गुटों में बंट गई थी NCP 2023 में अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ NCP से अलग होकर महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल हो गए थे।

इसके बाद चुनाव आयोग ने उनके गुट को NCP का नाम और चुनाव चिह्न दिया, जबकि शरद पवार के गुट ने NCP (SP) के नाम से अलग पहचान बनाई। अजित पवार के निधन से पहले भी दोनों गुटों के विलय की चर्चा हुई थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात के बाद फिर से सुलह की अटकलें तेज हैं।

सबकी नजरें 10 नवंबर के बाद होने वाली बातचीत पर टिकी हैं। ------------

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।