राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उपायुक्त शिमला ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अक्तूबर 30, शिमला (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला शिमला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान में इन गणमान्यों की याद में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उपस्थित जनों को राष्ट्रीय संकल्प दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के माध्यम से इन इन गणमान्य व्यक्तियों को याद किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी व एसडीएम शिमला ग्रामीण कार्तिकेय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।