रांची के मांडर में जमीन विवाद को लेकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची के मांडर में जमीन विवाद को लेकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार।
Short Headline: रांची के मांडर में जमीन विवाद को लेकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
02 नवंबर, रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को 1 नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी के अनुसार मृतक और आरोपियों के बीच पिछले दस वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
बाइट- गौरव गोस्वामी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक