देश

राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख

02 नवंबर, नई दिल्ली: राजस्थान के झुंझुनूं में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, राजस्थान के झुंझुनूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से अत्यंत दुखी हूं।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बता दें कि इस भीषण हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 3 से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, छापोली से कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।