राजसमंद की 147 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजसमंद जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत चार पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। जिले के 489 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
30 अक्टूबर,राजसमंद। जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज जिले की चार पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान करवाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में कुल 489 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मैदान में कुल 1028 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, पिपरडा मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
राजसमंद जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। जिले की भीम, देवगढ़, रेलमगरा और राजसमंद पंचायत समितियों की कुल 147 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है।
सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही ग्रामीण अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण अपने गांव का प्रतिनिधि चुनने के लिए पूरे उत्साह के साथ मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिले की चारों पंचायत समितियों में सरपंच पद के प्रत्याशियों की संख्या भी चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रही है। आंकड़ों के अनुसार, भीम पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 311 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि देवगढ़ पंचायत समिति में सबसे कम 191 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, राजसमंद पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। रेलमगरा पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में 279 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इस तरह जिले में कुल 1028 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।
मतदान के लिए जिलेभर में कुल 489 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी बीच पिपरडा मतदान केंद्र से सामने आए आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक यहां 19 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों पर चुनावी कार्मिक प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने में जुटे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मतदाता अपने गांव के विकास और बेहतर नेतृत्व की उम्मीद के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर नव मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। राजसमंद जिले की 147 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। जिले के 489 मतदान केंद्रों पर 4 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब मतदाताओं के फैसले से तय होगा कि गांव की सरकार की कमान किन उम्मीदवारों के हाथों में जाएगी।
बाइट - नेत्रपाल सिंह, डीवाईएसपी, राजसमंद
बाइट - रघुवीर सिंह, आरओ, पिपरडा पोलिंग बूथ
बाइट - निशिका राठौड़, नव मतदाता पीटीसी - राजसमंद