प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि किए अर्पित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सीवेज और जल शोधन संयंत्र, इमारतों पर रोशनी की व्यवस्था, नर्मदा घाट का विकास और वर्षावन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। गुजरात दौरे के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इसके बाद शाम को वे राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे |
कल प्रधानमंत्री ने एकता नगर में ‘भारत पर्व 2026’ का उद्घाटन किया। यह उत्सव 15 नवंबर तक चलेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आयोजित इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान, हस्तशिल्प और विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित ‘फूलों की घाटी’ का भी दौरा किया। 24 एकड़ में फैले इस उद्यान में 112 प्रजातियों के लगभग 14 लाख पौधे हैं। इसे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रसिद्ध रचना ‘आनंदमठ’ पर आधारित नाटक भी देखा |