देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

रायपुर, 8 नवंबर 2026

**प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में करोड़ों भारतीय उत्‍साह और उल्‍लास के साथ द‍ीपावली का त्‍यौहार मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा और देश में शांति कायम करने वाले सभी सुरक्षाकर्मी उनके परिवार के सदस्‍य हैं।

श्री मोदी ने कहा कि वे राष्‍ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध महिला और पुरूष सुरक्षा कर्मियों के साथ दीवाली मनाने बस्‍तर आए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी नक्सलवाद से ग्रस्‍त था, लेकिन अब वहां शांति और विकास के नए युग का प्रारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीवाली का विशेष महत्‍व है क्‍योंकि इस बार देश का प्रत्‍येक जिला नक्‍सलवाद से मुक्‍त होकर त्‍यौहार मना रहा है तथा लाखों लोग नक्‍सली हिंसा के डर से बाहर आ चुके हैं।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि सुरक्षाकर्मियों के साहस अटूट समर्पण और बलिदानों के कारण हासिल हुई है।**

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई, जिससे सैनिकों और आम नागरिकों के बीच एकजुटता का संदेश दिया गया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के प्रति सरकार की कृतज्ञता और उनकी भूमिका को उजागर करती है, साथ ही त्योहार के दौरान शांति और समृद्धि की भावना को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगती है, सैनिकों के प्रति सम्मान बढ़ता है और सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ करता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।