प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में गया जिला देशभर में अव्वल, डीएम सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को मेडल देकर सम्मानित किया।
03 नवंबर , गयाजी (गयाजी, बिहार) : बिहार के गया जिले ने कृषि क्षेत्र में देशभर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत गया जिले ने देश के 100 चयनित जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को मेडल देकर सम्मानित किया।
दरअसल, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत फसल विविधीकरण, कृषि ऋण की उपलब्धता और कृषि उत्पादन में वृद्धि समेत कुल 121 मानकों पर जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इन सभी मानकों पर गया जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
गया जिले की इस उपलब्धि को बिहार के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इससे जिले में कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
गया जिले की यह उपलब्धि कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।