देश

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

03 नवंबर, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 8,300 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन-3 हिंजवड़ी से शिवाजीनगर का उद्घाटन किया। ये पीपीपी मॉडल से तैयार हुआ है। पिंक लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी है और इसे पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर द्वारा ही संचालित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने 13,500 करोड़ रु. की अनुमानित लागत से बनने वाली पुणे मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन भी किया। जिसमें वनाज़- चांदनी चौक, रामवाड़ी- विठ्ठलवाड़ी, खराड़ी- खडगवासला को जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के देश में 'ईज़ ऑफ लिविंग' बढ़ाने के लिए पुरानी सोच और कार्यसंस्कृति छोड़ शहरों में मेट्रो की सुविधा का विस्तार हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत में शहरों की Competitiveness बढ़ाने वाले मानकों में मेट्रो भी शामिल है। बीते 12 वर्षों में देश ने मेट्रो विस्तार में कई गुणा वृद्धि दर्ज़ की है। आज देश में मेट्रो का रूट 284 किमी. से बढ़कर करीब 1200 किमी. का हो चुका है। 2014 में 5 शहरों के मुक़ाबले आज देश के 26 शहरों में मेट्रो संचालित हो रही है।

देश में योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और उससे होता आर्थिक सामाजिक विकास का लाभ ग़रीबों को मिल रहा है। अब देश का पैसा भाई-भतीजावाद में खर्च नहीं होता बल्कि देश के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सहूलियत देने में होता है। प्रधानमंत्री ने दोहराया की उनकी सरकार का मिशन है Power to Empower और सच्चे अर्थों में यही सुशासन है।

दो दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज करीब 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है। देश की ये उपलब्धि सतत प्रयासों और दूरदर्शी योजनाओं का सुखद परिणाम है।

वीडियो कैप्शन- पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।