पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो का करेंगे उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 नवंबर, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पीएम करीब 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुणे मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे, जिसे पिंक लाइन के रूप में भी जाना जाता है।
ये लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी है। ये मान को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी। इससे हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच सफर आसान होगा। हजारों आईटी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। पिंक लाइन की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर चलाएंगी। प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे।
इस पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस चरण में चार मेट्रो लाइनें बनाई जाएंगी। इनमें लाइन 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं।
Photo : X @narendramodi