देश

पीएम मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया

नवंबर 02, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन-प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने तीन पब्लिकेशन इज ऑफ डूइंग सोलर-2026, सूर्य शक्ति- अराधना से आत्मनिर्भरता और नवीकरणीय ऊर्जा रैंकिंग फ्रेमवर्क का विमोचन किया। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चार दिन तक चलने वाले इस वैश्विक आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 40 से ज्यादा मंत्री और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन समेत 9 भागीदार देश इसमें शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का दायरा असीमित है। भारत का प्रयास है कि आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दुनिया के देशों की भी मदद करे। जिससे ऊर्जा सुरक्षित भविष्य बनाया जा सके और क्लाइमेट एक्शन प्लान के लक्ष्यों को भी हासिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि भारत तेज़ी के साथ 500 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी तकनीक, AI MODEL, नवाचार, REAL TIME MONITORING, वितरण, बैट्री स्टोरेज सिस्टम के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों, स्टार्ट-अप से प्रधानमंत्री ने मुलाक़ात की। भारत मंडपम में नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी तकनीक में आत्मनिर्भर भारत की झलक भी दिखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अवसरों की भरमार है।

भारत का लक्ष्य 2030 तक नवीकरणीय स्रोतों से 500 गीगावाट ऊर्जा प्राप्त करना है। इसे हासिल करने के लिए भारत गैर जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों सौर-पवन और ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। भारत की मौजूदा क्षमता करीब 300 गीगावाट की हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी सौर ऊर्जा की है जिसका हिस्सा 200 गीगावाट का है।

(वीडियो कैप्शन 1- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन पब्लिकेशन इज ऑफ डूइंग सोलर-2026, सूर्य शक्ति- अराधना से आत्मनिर्भरता और नवीकरणीय ऊर्जा रैंकिंग फ्रेमवर्क का विमोचन किया)

(वीडियो कैप्शन 2- नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी तकनीक, AI MODEL, नवाचार, REAL TIME MONITORING, वितरण, बैट्री स्टोरेज सिस्टम के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों, स्टार्ट-अप से प्रधानमंत्री की मुलाक़ात )

(बाइट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।