अपराध

महादेव सट्टेबाजी घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
महादेव सट्टेबाजी घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद रॉयल ओमान पुलिस ने चंद्राकर को हिरासत में लिया। सीबीआई की एक टीम उसे वापस लाने के लिए ओमान के मस्कट गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और लोक सेवक रिश्वतखोरी से संबंधित दो आरोप पत्रों में सौरभ चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने बड़े पैमाने पर धन शोधन के संबंध में अभियोग दायर किया है। चंद्राकर पर अवैध लाभ को कई स्तरों के लेनदेन के माध्यम से वितरित किये जाने और हवाला के माध्यम से भारत से बाहर भेजे जाने का आरोप है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौरभ चंद्राकर के ओमान से प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी सफलता बताया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।