कन्नौज में किसानों को जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज जिले में रबी फसल वर्ष 2026 में संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जनपद में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड सौरिख के ग्राम खड़गपुर वीरान एवं विकासखंड छिबरामऊ के ग्राम करमुल्ला में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रमों में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों सहित लगभग 634 किसानों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रमों के दौरान किसानों को क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण, मृदा परीक्षण आधारित उर्वरकों के संतुलित उपयोग, हरी खाद एवं जैविक खाद के महत्व, कृषि में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई।
साथ ही पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव एवं फसल अवशेषों के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य में सुधार के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कन्नौज जिले में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गये। यह पहल किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने और कृषि उत्पादन को टिकाऊ बनाने हेतु की गयी है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसानों की आय में सुधार, मिट्टी की गुणवत्ता में वृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि कृषि उत्पादों की कीमत स्थिर रहेगी, किसानों