अपराध

'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?

रजनीकांत की 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई है. '2.0' को पीछे छोड़कर ये पहले ही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड (तमिल) फिल्म बन चुकी है.

इस शानदार उपलब्धि के बाद भी, फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.

चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

'जेलर 2' ने 15वें दिन कितनी की कमाई?

नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित 'जेलर 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

सिनेमाघरों में तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच भी रजनीकांत की स्टार पावर का डंका रहा और इसी के साथ 'जेलर 2' को खूब ऑडियंस मिली. इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक हर दिन डबल डिजिट में कमाई की.

हालांकि दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद से ये सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है फिर भी ये हर दिन 5 करोड़ से ज्यादा ही कमाई रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'जेलर 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमाए थे.

इसके बाद इसने 9वें दिन 14.50 करोड़, 10वें दिन 24.15 करोड़ और 11वें दिन 25.70 करोड़ कमाए.

फिर 12वें दिन इसने 9.45 करोड़, 13वें दिन 8.30 करोड़ और 14वें दिन 6.55 करोड़ कमाए.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 5.90 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 429.55 करोड़ रुपये हो गई है.

'जेलर 2' ने कितना कमाया मुनाफा

कोईमोई के मुताबिक, 'जेलर 2' को 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने अब तक 49.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है इस तरह, 15 दिनों में इसने 79.55 करोड़ रुपये का ROI हासिल किया है.

आगे हिसाब लगाने पर, यह 22.73% रिटर्न के बराबर है

मुनाफा कमाने के मामले में 'जेलर 2' रह गई 'जेलर' से पीछे

'जेलर 2' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई है, लेकिन ROI (निवेश पर रिटर्न) के मामले

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।