देश

जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह ने की अध्यक्षता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह ने की अध्यक्षता

03 नवंबर, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्थान के जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और नई सैन्य तकनीकों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसमें उभरती सुरक्षा चुनौतियों, युद्ध के बदलते स्वरूप, तकनीकी प्रगति और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सेना को तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रक्षा मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश का कुल रक्षा बजट बढ़कर 7 लाख 85 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रक्षा बलों के आधुनिकीकरण और पूंजीगत खरीद के लिए 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार रक्षा बलों की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ भारतीय उद्योगों और घरेलू विनिर्माण को भी प्रोत्साहित कर रही है।

फोटो (@rajnathsingh)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।