खेल

IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैण्ड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है.

भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 12 बजे इस मैच का टॉस होगा, और साढ़े 12 बजे से मैच की शुरुआत होगी. सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है. वहीं न्यूजीलैंड को चौथे मुकाबले से पहले दो झटके लगे हैं.

स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.

भारत के लिए तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी.

दोनों ने पावरप्ले में कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी, और 118 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था. ऐसे में चौथे टी20 में भी दोनों ओपनिंग कर सकते हैं.

इंजरी की वजह से दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेले ईशान किशन अब फिट हो गए हैं, लेकिन उनका चौथे मुकाबले में खेलना मुश्किल है.

पिच रिपोर्ट

ऑक्लैण्ड के ईडन पार्क स्टेडियम में खूब रन बनते हैं. एक तो यहां बाउंड्री छोटी हैं, साथ ही पिच भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में 245 रन चेज हो चुके हैं.

हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाज हावी हो सकते हैं.

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि यहां कोई भी टारगेट चेज किया जा सकता है.

ऑक्लैण्ड के ईडन पार्क में अजेय है टीम इंडिया

ऑक्लैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाना है. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार है. भारत ने अब तक यहां तीन टी20 मैच खेले हैं.

तीनों ही मैचों में भारत को जीत मिली है.

इस पांच मैचों की सीरीज में भी, और इस मैदान पर भी कीवी टीम को पहली जीत की तलाश है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखा रहा है.

हालांकि, अ

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच, जो ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुक्रवार को खेले जाने वाला है, भारतीय टीम के लिए निर्णायक है क्योंकि उन्होंने पहले तीन मैच जीत लिए हैं। इस मैच में भारत अपनी जीत को पक्का करने के लिए रणनीति में बदलाव कर सकता है, जबकि न्यूजीलैंड को अपनी टीम को मजबूत बनाना होगा। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए विश्व स्तर पर रैंकिंग पर असर डाल सकता है, बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साह का कारण भी बनता है। सामान्य जनता को इस खेल से मनोरंजन, राष्ट्रीय गर्व और टी

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।