देश का पहला सौलर गाँव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग -- देश का पहला सौलर गाँव
story approval by shri manoj sonane jee
राजनांदगांव जिले का खैरागांव पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश का पहला शत प्रतिशत सौर ऊर्जा वाला गांव बन गया है लगभग 889 आबादी वाले इस खैरागाँव मे कुल 141 घर है जहाँ सभी 141 घरो की छतो पर दो- दो किलोवाट क्षमता वाले रुफटाप सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है ।जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 93 घर भी शामिल है ।
जिससे अब गाँव की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता करीब 282 किलोवाट हो गई है ।खास बात यह है कि यहाँ के ग्रामीणो को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अपने जेब से कोई भी राशि खर्च नही करनी पडी है कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि यह संभव हुआ है केन्द्र एवं राज्य सरकार की सबसिडी और काँपोर्रेट सामाजिक उत्तर दायित्व के सहयोग से ।जहाँ 141 घरो मे सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है ।
बाईट -- जितेन्द्र यादव कलेक्टर राजनांदगांव
ग्राम खैरा मे शतप्रतिशत सोलर सिस्टम स्थापित करने मे पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने सोलर दीदी और सोलर सखी दीदी के माध्यम से छोटी छोटी बैठक और जागरुकता रैली निकाल कर पी एम सूर्य मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरुक किया है इसी का प्रतिफल है गांव के सभी 141 घरो मे सोलर पैनल स्थापित किया गया है पद्म श्री फूलबासन बाई यादव का कहना है कि प्रकृति को बचाना है तो सोलर लगाना है उनका कहना है कि यहाँ के रहवासीयो का पी एम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से न केवल उनका घर का बिजली बिल शून्य हुआ है बल्कि वे ऊर्जा दाता बन गए है ।
बाईट -- पद्मश्री फूलबासन बाई यादव
यहाँ के सरपंच भूपेन्द्र यादव सहित हितग्राही श्री मती राम बाई लक्ष्मी साहू सहदेव साहू सहित मनीष साहू ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब उन्हे मंहगे बिजली बिल के बोझ से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है ।
बाईट - हितग्राही राम बाई + लक्ष्मी बाई + सहदेव साहू + मनीष साहू + भूपेन्द्र यादव सरपंच
ग्राम खैरा मे सौर ऊर्जा का लाभ केवल समपन्न परिवारो तक सीमित नही रहा है गांव के 141 सोलर युक्त घरो मे 93 मकान पी एम आवास योजना के हितग्राहियो के है यानि कि अब ग्रामीण गरीब परिवारो के नए आशियाने भी सौर ऊर्जा से जुड गए है ।