चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 27 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं।
उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे।
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के चलते राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग को जिला कलेक्टरों को शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि चक्रवात के प्रभाव से स्कूलों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, और अवकाश से बचाव कार्य आसान हो जाता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि छात्रों को सुरक्षित रहने का मौका मिलेगा, शिक्षकों को भी आपात