बड़वानी के निवाली में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया लोकार्पण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अटल जी के लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद;
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा, SIR पर विपक्ष को घेरा।
बड़वानी, नवंबर 03: जिले के निवाली नगर में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधिवत अनावरण कर अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से सम्मानित थे और उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया।
इस दौरान नगरवासियों की मांग पर मंत्री ने 15 नवंबर को मुख्य तिराहे पर आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। वहीं एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाने की कार्रवाई का समर्थन किया।
----------
बाइट – कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन