8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इन दिनों 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं.
हर कोई यह जानना चाहता है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर उनकी सैलरी, भत्तों और पेंशन में कितना बदलाव आएगा.
हालांकि, अभी इसके लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि आयोग को पहले अपनी रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपनी है.
इसके बाद भी सिफारिशें तुरंत लागू नहीं होंगी, बल्कि सरकार को कई अहम प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी.
दरअसल, अक्टूबर 2026 में बेंगलुरु और मुंबई में भी दो अहम बैठकें हुई थीं.
अब आयोग को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है. इसके बाद सरकार पांच प्रमुख चरणों में आगे की कारवाई कर सकती है.
आइए जानते हैं कि 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार कौन-कौन से फैसले ले सकती है.
रिपोर्ट की समीक्षा करेगी सरकार
सबसे पहले केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन करेगी.
इसमें फिटमेंट फैक्टर, बेसिक सैलरी, भत्ते, पेंशन और कर्मचारियों की सेवा से जुड़ी शर्तों पर दी गई सिफारिशों को देखा जाएगा.
कुछ मुद्दों की हो सकती है अतिरिक्त जांच
भत्तों, पेंशन और दूसरे जटिल मामलों से जुड़ी सिफारिशों पर सरकार को अतिरिक्त जांच करानी पड़ सकती है. जरूरत पड़ने पर किसी समिति से भी इनकी समीक्षा कराई जा सकती है.
सरकार जारी करेगी आधिकारिक आदेश
सरकार के अंतिम फैसले के बाद नई वेतन संरचना और जरूरी नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी.
इसमें बदलावों और उन्हें लागू करने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.
सिफारिशों को स्वीकार या खारिज करने पर फैसला
रिपोर्ट की जांच के बाद सरकार यह तय करेगी कि आयोग के किन सुझावों को स्वीकार करना है और किनमें बदलाव करना है. जरूरत पड़ने पर कुछ सिफारिशों को पूरी तरह खारिज भी किया जा सकता है.
यह फैसला वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं को ध्या
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar